Departments : HINDI, HINDI SUBJECT SOCIETY
From : 23-02-2026 To Date : 23-02-2026
हिंदी विभाग (हिंदी विषय सोसायटी) मनोहर मेमोरियल महाविद्यालय, फतेहाबाद मनोहर मेमोरियल महाविद्यालय, फतेहाबाद के हिंदी विभाग की हिंदी विषय सोसायटी द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2026 को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय ‘नई शिक्षा नीति 2020’ रखा गया था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नई शिक्षा नीति के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने शिक्षा के बदलते स्वरूप, कौशल विकास, मातृभाषा के महत्व तथा समग्र विकास जैसे विषयों पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी कोहली द्वारा किया गया। मंच संचालन प्रो. राजदीप कौर ने कुशलतापूर्वक किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. राजदीप कौर एवं प्रो. आशा रानी ने निभाई। सम्पूर्ण कार्यक्रम डॉ. मीनाक्षी कोहली के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
Last Updated : April 4, 2026
